• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिकागो में गोलीबारी से 7 लोग घायल

7 injured in Chicago shooting - World News in Hindi

शिकागो| शिकागो में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक से ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी। अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान कम से कम 7 लोग घायल हो गये। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 18 से 44 साल की उम्र के सभी घायल शिकागो के साउथ साइड में एंगलवुड में फुटपाथ पर हुई लड़ाई में शामिल थे।

शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार, यह घटना सोमवार को रात करीब 11.10 बजे हुई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

मंगलवार की ईस्टर के मौके पर शिकागो में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

पिछले महीने शहर में एक पार्टी के दौरान कम से कम 15 लोगों को गोली मार दी गई थी, जिनमें से दो की मौत हो गई थी।

वहीं, जनवरी में एक फार्मेसी में हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि 2020 में शिकागो में गोलीबारी और हत्याओं में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

शहर पुलिस द्वारा जारी अपराध संख्या के अनुसार, 2020 में 769 हत्याएं हुईं, जबकि 2019 में 495 लोगों की हत्याए हुईं और 2020 में 3,261 लोगों की गोलीबारी में जान गई, जबकि 2019 में 2,140 लोगों की मौत हुई।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-7 injured in Chicago shooting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 7 injured, chicago, shooting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved