चितवन। नेपाल के चितवन जिले के सौराहा इलाके में बाढ़ के कारण करीब छह सौ पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें 200 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सौराहा के क्षेत्रीय होटल संघ के अध्यक्ष सुमन घिमिरे के हवाले से समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स ने बताया कि इस पर्यटक स्थल पर राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदियों का पानी कई होटलों में घुस गया है। इन होटलों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित जगह तक ले जाने में हाथियों की भी मदद ली जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिले के मुख्य अधिकारी और नेपाल पर्यटन बोर्ड को हालात की जानकारी देकर इन फंसे लोगों को निकालने की व्यवस्था करने को कहा गया है। फंसे पर्यटकों में 200 नेपाली और 200 अन्य देशों के हैं। जिले के मुख्य अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पास के देवघाट इलाके से भी बचाव अभियान में मदद मांगी गई है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope