न्यूयॉर्क| अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक दूसरे महाभियोग ट्रायल के लिए 56-44 से मतदान किया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग ट्रायल का रास्ता साफ हो गया। वोट इस सवाल पर था कि क्या सीनेट के पास मुकदमा चलाने के लिए अधिकार है। चार घंटों तक चली बहस के बाद महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसमें खास भूमिका निभाई 6 जनवरी के 13 मिनट की एक वीडियो क्लिप ने, जिसमें ट्रंप चुनाव परिणाम के खिलाफ भीड़ को कैपिटल भवन में धावा बोलने के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं। क्लिप में ट्रंप समर्थक शीशे, दरवाजे तोड़ते हुए, पुलिस अधिकारियों पर हमला और एक महिला को गोली मारते हुए देखे जा सकते हैं।
ट्रंप की टीम ने संवैधानिकता के सवाल पर अपनी दलीलें पेश की, जबकि डेमोक्रेट ने वीडियो दिखा कर कहा कि, यह एक अक्षम्य अपराध नहीं है तो क्या है। ट्रंप पद छोड़ने के बाद महाभियोग के आरोपों का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं और दो बार महाभियोग का सामना करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope