• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के लिए भारत को 55 देशों का समर्थन

55 nations back India for non-permanent UNSC seat - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के तहत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की अस्थाई सदस्यता के लिए 55 देशों के एशिया प्रशांत समूह ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया है। इस समूह में चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, कुवैत, किर्गिस्तान, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, सीरिया, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और वियतनाम भी शामिल हैं।

पंद्रह राष्ट्रीय परिषद के 2021-22 सत्र के लिए पांच अस्थाई सदस्यों का चुनाव अगले साल होगा।

भारतीय उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले देशों का आभार व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘‘सर्वसम्मति से उठाया गया कदम। एशिया प्रशांत समूह ने सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्यता के 2021-22 सत्र के दो वर्ष के कार्यकाल के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया।’’

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था, ‘‘एशिया प्रशांत समूह ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। 55 देश, एक उम्मीदवार-भारत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के 2021-22 कार्यकाल के लिए।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-55 nations back India for non-permanent UNSC seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 55 nations, india, unsc seat, unsc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved