• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफगानिस्तान : 24 घंटें में तालिबान के 54 आतंकी ढेर

54 Taliban militants killed in Afghanistan - World News in Hindi

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान अफगान सेना के अभियानों में तालिबान के 54 से ज्यादा आतंकी मारे गए। सरकारी बयान में कहा गया, ‘अफगानिस्तान के विशेष सुरक्षा बलों ने रविवार को नवा जिले में आतंकियों के खिलाफ रात्रि अभियानों का संचालन किया, जिनमें 42 आतंकियों की मौत हुई और 27 अन्य घायल हुए।’ समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इन मारे गए आतंकियों में तालिबान के चार स्थानीय कमांडर भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इन आतंक विरोधी ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और 18 मोटरबाइक को जब्त किया। एक अन्य घटनाक्रम में लश्करगाह शहर में आतंकी समूह के दो महत्वपूर्ण ठिकानों पर अफगान वायु सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में तालिबान के 12 आतंकियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-54 Taliban militants killed in Afghanistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 54 taliban militants killed, afghanistan, taliban militants, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved