• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दक्षिणी ईरान में भूकंप के झटके

5.2 -magnitude earthquake hits southern Iran - World News in Hindi

तेहरान। ईरान के दक्षिण में स्थित सारगाज क्षेत्र में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई। ईरान के सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने यह जानकारी दी। दक्षिणी प्रांत होर्मोज्गन में स्थानीय समय अनुसार रात 10.53 बजे (19.23 बजे ग्रीनविच मीन टाइम) भूकंप आया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 28.093 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 56.866 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन से 21 किलोमीटर नीचे पाया गया। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
होमोज्गन प्रांत की रेडक्रॉस सोसायटी के अनुसार, संभावित नुकसान का आंकलन करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए विभिन्न टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना कर दी गईं थीं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5.2 -magnitude earthquake hits southern Iran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: earthquake, iran, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved