अबुजा। नाइजीरिया के मुबी शहर में खचाखच भरी मस्जिद में विस्फोटकों से भरी जैकेट पहने एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ा लिया। इस हमले में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भोर में हुआ यह हमला अदामावा राज्य की मस्जिद में नजाम के बाद हुआ। पुलिस अधिकारी अथमान अबुबकर ने कहा, ‘‘हमारे पास 50 मृतक हैं और हम घायलों की सही संख्या पता करने की कोशिश में लगे हैं।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विस्फोट में बहुत से घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्लामी आतंकवादी समूह बोको हराम खास तौर से उत्तरी नाइजीरिया में भीड़ वाले जगहों को निशाना बनाता है।
बोको हराम के आठ साल के विद्रोह में करीब 20,000 लोग मारे जा चुके हैं। इसी राज्य में बीते साल भी एक आत्मघाती हमलावर के हमले में करीब 45 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में महिला आत्मघाती हमलावरों ने खुद को भीड़ भरे बाजार में विस्फोट से उड़ा लिया था।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope