लागोस| दक्षिण नाइजीरिया के इमो राज्य में स्थित एक पुलिस स्टेशन में बंदूकधारियों द्वारा हमला किए जाने के बाद कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इमो पुलिस के एक प्रवक्ता ऑरलैंडो इकेवोकु ने अपने एक बयान में कहा, कुछ अज्ञात हमलावर पुलिस स्टेशन में अचानक से घुस आए और आकर कुछ कैदियों को भगा ले गए। इससे दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। हमले में पांच अधिकारियों की मौत हो गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में भी एक ऐसा ही हमला होते देखा गया था।
5 अप्रैल को कुछ बंदूकधारियों ने मिलकर इमो स्टेट पुलिस कमांड के मुख्यालय और राज्य की राजधानी ओवेरी में स्थित एक सुधार गृह में हमला बोला था और इस दौरान कुछ 1,800 कैदियों को छुड़ाया था।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope