• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल में हिमस्खलन के बाद 5 लोग लापता

5 missing after avalanche in Nepal - World News in Hindi

काठमांडू। नेपाल के दारचुला जिले में हिमस्खलन के बाद चार महिलाएं और एक पुरुष लापता हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मुख्य जिला अधिकारी किरण जोशी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे हुए हिमस्खलन के बाद शुरू में 12 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में सात लोगों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया।

जोशी ने कहा, पांच लोग अभी भी लापता हैं। हम अभी भी उनके ठिकाने के बारे में अनजान हैं। रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।

अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश और बर्फबारी से बचाव अभियान में परेशानी आ रही है।

जोशी ने कहा, अगर मौसम में सुधार होता है तो हम बुधवार को बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने की योजना बना रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोग यार्सागुम्बा नामक कैटरपिलर फंगस इकट्ठा कर रहे थे, इस दौरान वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 missing after avalanche in Nepal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nepal, kathmandu, avalanche, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved