बगदाद| इराकी संघीय पुलिस के पांच सदस्य किरकुको के उत्तरी प्रांत में सड़क किनारे रखे एक बम में विस्फोट होने के चलते मारे गए हैं। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "यह घटना शुक्रवार को तब हुई, जब राजधानी बगदाद से करीब 250 किलोमीटर उत्तर में डाक्क शहर के बाहर एक संघीय पुलिस वाहन के पास सड़क किनारे रखा बम फट गया।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्र ने बताया कि विस्फोट में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
उन्होंने आगे बताया, "इस घातक हमले के बाद इराकी सेना और पुलिस के एक संयुक्त बल ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया।"
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope