• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिकागो में 14 घंटे में 44 लोगों को गोली मारी गई

44 people were shot in 14 hours on Sunday in Chicago - World News in Hindi

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में 14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें पांच की मौत हो गई। सीएनएन के मुताबिक, रविवार रात 1.30 बजे से शुरुआती तीन घंटों में, पुलिस के रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि 10 घटनाओं में 30 लोगों की गोली मार दी गई और दो की मौत हो गई। गोलीबारी की घटना देर रात दो बजे तक हुई।

‘ब्यूरो ऑफ पेट्रोल’ के प्रमुख फ्रेड वालर ने रविवार दोपहर कहा, ‘‘शिकागो शहर को हिंसक रात से गुजरना पड़ा। इनमें से कुछ घटनाएं प्रयोजित थीं और उन इलाकों में गैंगवार से संबंधित थीं।’’ वालर ने कहा कि एक घटना में निशानेबाजों ने भीड़ से भरी स्ट्रीट पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

घायल लोगों में से सबसे उम्रदराज शख्स 62 वर्ष का था और सबसे कम 11 वर्ष का था। विशेष रूप से हिंसक रविवार से पहले शुक्रवार को गोलीबारी की छह घटनाएं हुई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं शनिवार को गोलीबारी 15 घटनाएं हुई, जिनमें एक घातक साबति हुआ।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-44 people were shot in 14 hours on Sunday in Chicago
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people, hours, chicago, अमेरिका, शिकागो, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved