इस्लामाबाद। पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में एक तेल डिपो में आग लगने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे अन्य चार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारियों ने कहा, "सुधर इलाके में अब्बासपुर रोड पर हुए हादसे के मद्देनजर रेस्क्यू टीमें और 16 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।"
हादसे के वक्त 30 कर्मी यहां कार्यरत थे। सोमवार रात हुए विस्फोट में तेल के ड्रम विभिन्न हिस्सों में इधर-उधर जलते हुए गिरे, जिस कारण श्रमिक परिसर में फंस गए।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने डिप्टी इमरजेंसी ऑफिसर (डीईओ) अहतीशम वाहला के हवाले से कहा, "तेल डिपो अवैध रूप से चल रहा था। ना तो जिला प्रशासन और ना ही पुलिस को क्षेत्र में चल रहे इस डिपो के बारे में कोई जानकारी थी। वहीं संपत्ति और श्रमिकों को दुर्घटना से बचाने के लिए डिपो में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।" (आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope