ओटावा। कनाडा के फ्रेडरिक्शन शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बाद में घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। फ्रेडरिक्शन के पुलिस अधिकारियों ने ट्विटर पर एक पोस्ट में मृतकों की संख्या की पुष्टि की और नागरिकों से इलाके से दूर रहने को कहा। फ्रेडरिक्शन, न्यू ब्रंसविक प्रांत की राजधानी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पोस्ट में अधिकारियों ने कहा है, ‘‘ब्रूकसाइड ड्राइव इलाके में मेन और रिंग रोड के बीच के इलाके में न जाएं। एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। अधिक जानकारी मिलने पर हम इसकी पुष्टि कर पाएंगे।’’ स्थानीय टीवी फुटेज में देखा गया कि पुलिस ने ब्रूकसाइड ड्राइव के दो किलोमीटर के दायरे में यातायात रोक दिया है।
एक स्थानीय टीवी संवाददाता ने कहा कि उसने गोली दागे जाने की चार आवाजें सुनी। ट्विटर पर पोस्ट किए गए घटनास्थल के वीडियो में एक घर के बाहर आपात वाहन खड़ा दिख रहा है। गोलीबारी और मौतों की घोषणा के लगभग डेढ़ घंटे बाद फ्रेडरिक्शन पुलिस बल ने ट्वीट किया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ट्विटर पोस्ट में लिखा है, ‘‘फिलहाल हम पुष्टि कर सकते हैं कि एक संदिग्ध हमारी हिरासत में है। पुलिस ने ब्रूकसाइड इलाके को लगातार घेरे हुए है, क्योंकि जांच जारी है।’’
--आईएएनएस
भाजपा ने जारी किया वीडियो, विभाजन के लिए कांग्रेस, कम्युनिस्ट को जिम्मेदार ठहराया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन, भाजपा को दिए खास मंत्रालय, यहां देखें
मध्यप्रदेश की 80 फीसदी से ज्यादा 'शहर सरकार' पर भाजपा का कब्जा
Daily Horoscope