• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

म्यांमार हिंसा के बाद 3.13 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश आए : संयुक्त राष्ट्र

ढाका। बांग्लादेश स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने सोमवार को बताया कि म्यांमार के राखेन प्रांत में फैली हिंसा के बाद यहां अबतक कुल 313,000 रोहिंग्या मुस्लिम सीमा पार कर आ चुके हैं। एफे न्यूज के मुताबिक अंतर क्षेत्रीय समन्वय समूह ने अपनी रपट में कहा कि म्यांमार में 25 अगस्त के बाद फैली हिंसा के बाद यहां आए नए 246,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को अस्थायी आवास और मौजूद शिविरों में रखा गया है। समूह के अनुसार, बाकी 67,000 रोङ्क्षहग्या मुस्लिम को अस्थायी बस्तियों में रखा गया है और जहां तक रोहिंग्या के यहां लगातार आने का सवाल है, इसमें लगातार कमी आ रही है। म्यांमार में उग्रवादी समूह के पुलिस एवं मिलिट्री चौकियों पर हमले के बाद फैली हिंसा के बाद बांग्लादेश के दक्षिणपूर्वी भाग में लगातार रोहिंग्या शरणार्थी आ रहे हैं। उग्रवादी समूह ‘द अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी’ ने शनिवार को लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाए जाने के उद्देश्य से एक महीने की संघर्ष विराम की घोषणा की थी जिसे म्यांमार सरकार ने खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3.13 lakh Rohingya refugees came to Bangladesh after Myanmar violence:UN
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohingya crisis, rohingya muslim, bangladesh, myanmar violence, united nations office, un, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved