• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस्तांबुल में फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत, 9 घायल

3 killed, 9 injured in factory fire in Istanbul - World News in Hindi

इस्तांबुल। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। ये जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि शहर के एशियाई हिस्से में तुजला जिले में अज्ञात कारणों से एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस और बचाव यूनिटों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। बयान के अनुसार, आग में 9 श्रमिकों को मामूली चोटें आई, लेकिन 3 अन्य की जान चली गई।
प्रेस रिपोट के अनुसार, आग के कारण कारखाने में कई धमाके हुए, जिससे आसपास के कुछ वाहनों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 killed, 9 injured in factory fire in Istanbul
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 3 killed, 9 injured in factory fire in istanbul, factory fire, istanbul, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved