• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खेल मंत्री की अगुवाई में 200 भारतीय युवाओं का प्रतिनिधिमंडल चीन दौरे पर

बीजिंग। इस साल युवा एक्सचेंज 2017 समारोह के तहत भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से 200 भारतीय युवाओं का प्रतिनिधिमंडल चीन के दौरे पर आया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री विजय गोयल कर रहे हैं। शनिवार को पेइचिंग में स्थित भारतीय दूतावास ने दौरे पर आए इस प्रतिनिधिमंडल के लिए एक स्वागत समारोह की मेजबानी की। इस अवसर पर भारतीय खेल मंत्री विजय गोयल ने युवाओं को संबोधित किया और उन्हें भारत के विकास और विकास में एक बड़ी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत के राजदूत विजय गोखले ने अपने भाषण में भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में लोगों से लोगों के आदान-प्रदान के महत्व पर बल दिया।

खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के सभ्याचार, अर्थव्यवस्था, परंपरा, संस्कृति और युवा लोगों की सोच के प्रति आपसी समझ मज़बूत करना है। प्रतिनिधिमंडल में आए 200 भारतीय युवा चीन के कई शहरों का भ्रमण कर यहां की कार्यप्रणाली, साहित्य, संस्कृति आदि से रूबरू होंगे।

इसके अलावा उन्होंने बातचीत में टैलेंट सर्च पोर्टल के ज़रिये नई प्रतिभा की खोज की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय एक पोर्टल तैयार कर रहा है जिस पर ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए प्रतिभाशाली बच्चों की जानकारी दी जा सकेगी। गोयल ने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली बच्चों को बाल अवस्था से ही प्रशिक्षण देकर खेलों में आगे लाने की एक महत्वाकांक्षी योजना पर गंभीरता से काम कर रही है।

खेल मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि भारत में केवल क्रिकेट को खेल के रूप में जाना जाता है लेकिन अब अन्य खेलों की तरफ भी रूचि बढ़ने लगी है। फुटबॉल और कबड्डी लीग जैसे प्रतियोगिताओं से इन खेलों के प्रति भी रूझान बढ़ने लगा है। बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। सरकार इन खेलों के विस्तार और विकास के लिये विशेष जोर दे रही है। गोयल ने कहा कि खेल जगत में चीन और भारत के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश मौजूद है। आने वाले समय में भारत का खेल मंत्रालय चीन के साथ खेल के क्षेत्र में सहयोग करने की सोच सकता है।

स्त्रोत-चाइना रेडियो इंटरनेशनल,बीजिंग

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-200 delegates led by Sports Minister to China on tour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 200 delegates, sports minister vijay goyal, china tour, india china, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved