• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्राजील जेल से भागने का प्रयास कर रहे 20 कैदियों की मौत

20 Killed in Attempted Prison Escape in Brazil - World News in Hindi

रियो डी जनेरियो। उत्तरी ब्राजील की एक जेल से भागने का प्रयास कर रहे 20 कैदियों को मार गिराया गया। मृतकों में एक सुरक्षाकर्मी भी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुरक्षाबलों के हवाले से बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सांता इजाबेल जेल परिसर में हुई। हथियारों से लैस एक समूह ने जेल पर हमला किया और कुछ कैदियों की भागने में मदद की।

इस दौरान मारे गए 19 कैदियों की पहचान हो चुकी है। पारा स्टेट के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक जेल गार्ड की भी मौत हो गई। इसके साथ ही चार सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के मुताबिक, कैदियों के एक समूह ने छह सुरक्षाकर्मियों को अगवा कर दंगा करना शुरू कर दिया। इस दौरान जेल के बाहर कैदियों की मदद कर रहे लोगों ने एक गेट को विस्फोटकों से उड़ा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-20 Killed in Attempted Prison Escape in Brazil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brazil, gunmen attack, prison, northern brazil, brazil jail\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved