• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिसमस की रात्रि दुबई में सड़क हादसे में 2 भारतीय छात्रों की माैत

2 Indian students killed in road accident in Dubai on Christmas night - World News in Hindi

दुबई। क्रिसमस के दिन दुबई में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। खलीज टाइम्स की गुरुवार की खबर के अनुसार, मृतक रोहित कृष्णकुमार (19) और शरत कुमार (21) क्रमश: ब्रिटेन और अमेरिका में अपने विश्वविद्यालयों से सर्दियों की छुट्टियों के लिए दुबई लौटे थे। परिवार के दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 3 बजे जेबेल अली के पास एक रिहायशी इलाके गार्डन के अंदर हुई। शरथ,रोहित व 2 अन्य दोस्तों के साथ देर रात खाने के लिए पास के फूड जॉइंट गए थे। परिवार के सूत्रों ने कहा कि दोनों लोग घटनास्थल पर ही मारे गए और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
दोनों ही लड़कों का परिवार मूल रूप से भारत के केरल से आता है। वे कई सालों से संयुक्त अरब अमीरात में रहकर कार्य कर रहे हैं। दोनों बच्चे बचपन से दोस्त हैं और दिल्ली प्राइवेट स्कूल के सहपाठी भी रहे हैं। दोनों लड़कों की अस्थियों को गुरुवार को वापस भारत लाया जाएगा।
(आईएएनएस )

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 Indian students killed in road accident in Dubai on Christmas night
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jebel in dubai, ali united arab emirates, dubai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved