• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 18 की मौत

18 killed in Nigeria Boko Haram attack - World News in Hindi

अबूजा| आतंकी समूह बोको हराम के सदस्यों ने इस सप्ताह की शुरुआत में नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर दमसाक पर हमला किया, जिसमें 18 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना उमरा जुलुम ने शुक्रवार को पत्रकारों से हमले की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी।

जुलुम ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र मानवीय केंद्र, निजी आवासीय घर, एक पुलिस स्टेशन, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुई चीजों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि नुकसान का जायजा लेने और शहर में आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए उन्होंने दमसाक का दौरा किया।

बोको हराम 2009 से पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक इस्लामवादी राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-18 killed in Nigeria Boko Haram attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 18 killed, nigeria, boko haram, attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved