• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

म्यांमार : खदान में भूूस्खलन से 18 मरे, बचाव अभियान जारी

18 killed in landslide at jade mine in Myanmar - World News in Hindi

यंगून। उत्तरी म्यांमार में स्थित हरिताश्म की एक खदान के अंदर हुए हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान सोमवार को भी जारी है। खदान से अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, उत्तरी राज्य काचिन के काइन चांग गांव के पास स्थित खदान में रविवार को भूस्खलन हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि याजा हतर्नी जेड माइनिंग कंपनी के 15 कर्मचारी और सुरक्षा के लिए तैनात तीन पुलिसकर्मी भूस्खलन में मारे गए, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मलबे में फंसे लोगों की तलाश और उनके बचाव के लिए अभियान अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि म्यांमार में इस तरह की खदानों के अंदर दुर्घटनाएं होना एक सामान्य घटना है। यहां अप्रैल में भी हपाकंट नामक क्षेत्र में स्थित एक खदान में हुए भूस्खलन में 54 लोगों की मौत हो गई थी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-18 killed in landslide at jade mine in Myanmar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: landslide, jade mine, myanmar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved