• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मलेशिया के पूर्व PM की पत्नी के खिलाफ धनशोधन सहित 17 मामले दर्ज

कुआलालंपुर। मलेशिया की अदालत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की पत्नी पर धनशोधन का मामला दर्ज किया है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मलेशिया के धनशोधन रोधी कानूनों के तहत रोसमाह मंसूर (66) पर कुल 17 मामले दर्ज किए गए हैं।मलेशिया की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने बुधवार को रोसमाह को गिरफ्तार किया था। उनके पति नजीब पर सरकारी निवेश कंपनी मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद (एमडीबी) घोटाले में सत्ता का दुरुपयोग, विश्वासघात और धनशोधन सहित 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने 2009 में 1एमडीबी की स्थापना की थी और 2016 तक इसकी अगुवाई की।गौरतलब है कि 2015 की न्यूज रिपोर्ट में कहा गया था कि नजीब ने 1एमडीबी के खाते से 68 करोड़ डॉलर अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-17 cases including money laundering against Malaysia former PM wife
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 17 cases including money laundering, malaysia former pm wife, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved