काबुल। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में गुरुवार को तालिबान आतंकवादी संगठन द्वारा किए गए ट्रक बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है, वहीं घायलों की संख्या 70 है। क्षेत्र के गवर्नर के प्रवक्ता गुल इस्लाम सेयाल ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए एफे न्यूज को बताया कि, यह हमला जाबुल प्रांत के कलात शहर में सुबह करीब 6 बजे हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सेयाल ने कहा, "शक्तिशाली बम विस्फोट ने अस्पताल की इमारत और आसपास के कई घरों को बुरी तरह से नष्ट कर दिया है।"
उन्होंने कहा कि, अधिकांश पीड़ित अस्पताल के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोगी और आस-पास के घरों के नागरिक थे। पीड़ितों की संख्या अगले कुछ घंटों में बढ़ सकती है।
घायलों को कलात के अन्य अस्पतालों और पड़ोसी शहर कंधार के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि विस्फोट का निशाना राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) था।
सोनिया गांधी की लोकप्रियता में आई भारी गिरावट- सर्वे
आईपीएल 2022 - राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को पांच विकेट से हराया
भारतीय परिवार बढ़ते खर्च से परेशान नजर आ रहे हैं- सर्वे
Daily Horoscope