• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रवांडा में बाढ़ व भूस्खलन में 135 की मौत, हजारों विस्थापित

135 killed in floods and landslides in Rwanda, thousands displaced - World News in Hindi

किगाली। रवांडा में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अब भी लापता है। सरकार ने यह जानकारी दी। आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्रालय ने शनिवार को अपने ताजा अपडेट में कहा, आपदा में करीब 110 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि 20 राष्ट्रीय सड़कें, 12 बिजली स्टेशन और आठ जल उपचार संयंत्र भी नष्ट हो गए।

सरकार ने पहले कहा था कि 2 और 3 मई को रवांडा के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी प्रांतों में भारी बारिश से 131 लोग मारे गए, 94 अन्य घायल हो गए और लगभग 9 हजार विस्थापित हो गए।

रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने शुक्रवार को रूबावु जिले में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-135 killed in floods and landslides in Rwanda, thousands displaced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kigali, rwanda, floods, landslides, 135 dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved