• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैलिफोर्निया में तूफान से 13 की मौत

13 killed in storm in California - World News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। हाल ही में आए ऐतिहासिक तूफान के कारण दक्षिणी कैलिफोर्निया में बर्फ में दबकर 13 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सैन बर्नार्डिनो काउंटी कोरोनर के कार्यालय के हवाले से बताया कि 26 फरवरी से 8 मार्च तक पहाड़ों में 13 लोगों की मौत हुई। बर्फीले तूफानों ने क्षेत्र को तबाह कर दिया। कोरोनर ने अब तक केवल एक मौत की पुष्टि की है, जबकि आठ अन्य मौतों की जांच की जा रही है। बचाव कार्यों में भाग लेने वाले एक स्वयंसेवक मेगन वाजक्वेज ने स्थानीय केटीएलए समाचार चैनल को बताया, अभी बहुत कुछ किया जाना है।
यहां बहुत ठंड है। इसलिए अगर किसी के पास अपने घर को गर्म करने के लिए बिजली या गैस नहीं है, तो वे जम कर मर सकते हैं।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि तीन मीटर से अधिक बर्फ ने पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इससे भोजन, दवा और ईंधन की आपूर्ति कम हो रही है। फंसे हुए स्थानीय लोगों को बिजली के बिना रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने 1 मार्च को क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित की।( आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-13 killed in storm in California
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: california, megan vazquez, gavin newsom, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved