• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य अमेरिका में डेंगू से 124 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र

124 people died of Dengue in Central America: UN - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र। मध्य अमेरिका में डेंगू के 127,000 मामले सामने आए हैं, जिसमें अभी तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बुधवार को कहा कि मध्य अमेरिका को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आठ अगस्त तक मच्छर जनित बीमारी, डेंगू से लगभग 127,000 मामलों में कम से कम 124 लोगों की मौत हुई।

ओसीएचए ने कहा, ‘‘इससे सबसे अधिक बच्चे और किशोर प्रभावित होते हैं।’’

मध्य अमेरिका में चलाए जा रहे अभियानों में संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठन चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों में सरकार की मदद कर रहे हैं।

इसमें कम्युनिटी वेक्टर कंट्रोल व निगरानी, डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रत्यक्ष तकनीकी सहायता करना आदि शामिल है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-124 people died of Dengue in Central America: UN
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dengue, central america, un, डेंगू, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved