• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया में नाव पलटने से 11 की मौत, 9 लापता

11 dead, 9 missing after boat capsizes in Indonesia - World News in Hindi

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत रियाउ के पास यात्रियों से भरी एक नाव समुद्र में डूब गई। इससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और नौ से अधिक लोग लापता हो गए। एक बचावकर्मी ने यह जानकारी दी। स्पीड बोट, एसबी एवलिन कैलिस्का 01, जिले के एक बंदरगाह से प्रस्थान करने के लगभग 30 मिनट बाद प्रांत के इंद्रगिरी हिलिर जिले के पुलाऊ बुरुंग में समुद्र में डूब गई। गुरुवार को प्रांतीय खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख आई न्योमन सिदकार्य ने कहा कि नाव रियाउ द्वीप प्रांत की राजधानी तंजुंग पिनांग में एक बंदरगाह की ओर जा रही थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ को मिले एक बयान में उन्होंने कहा, मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है और नौ अन्य के लापता होने की पुष्टि हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सिदकार्या ने कहा कि हताहतों की संख्या और लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त बचाव दल ने 58 लोगों को बचाया।
रियाउ प्रांत में खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी कुकुह विडोडो ने फोन पर शिन्हुआ को बताया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-11 dead, 9 missing after boat capsizes in Indonesia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indonesia, jakarta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved