बामको। माली के मध्यक्षेत्र में बसे एक गांव पर हथियारबंद लोगों के हमले में सोमवार को 100 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी एफे ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि 90 शव बरामद हुए हैं और 30 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।
स्थानीय और क्षेत्रीय सरकारी अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद लोगों का एक समूह सुबह सोना कोउबो में पहुंचा। सोना कोउबो गांव में डोगन जातीय समूह के सदस्य रहते हैं। हथियारबंद लोगों ने गांव को घेर लिया व घरों को आग लगा दी। इस दौरान लोग घरों में थे।
संदिग्धों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश करने वालों को गोली मार दी।
मार्च माह में ओगोसागौ गांव पर हुए हमले में 157 लोग मारे गए थे। यह हमला डोंजो हंटर्स ने किया था।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतर-जातीय हिंसा के कारण जनवरी से मई के बीच 250 लोगों की जान गई है।
(आईएएनएस)
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope