ह्यूस्टन । अमेरिका के ओक्लाहोमा में रविवार को गोलीबारी हुई, इसमें 1 की मौत और 7 लोग घायल हो गए। घटना रविवार की है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि, शूटिंग एक वार्षिक स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुई, जिसमें लगभग 1,500 लोग शामिल हुए थे। ये कार्यक्रम तुलसा से लगभग 10 मील दूर टाफ्ट के ओल्ड सिटी सक्वायर में हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, इस गोलीबारी में घायल हुए लोगों में 2 किशोर भी शामिल हैं।
जानकारी ये भी है कि अभी इस घटना को लेकर किसी को गिरफ्तार नही किया गया है।
आपको बता दे कि पिछले पांच महीनों में पूरे अमेरिका में बंदूक से संबंधित घटनाओं में 17,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें लगभग 640 बच्चे और किशोर शामिल हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope