• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बगदाद के फुटबॉल मैदान में बम धमाका, एक की मौत, 4 घायल

1 killed, 4 injured in bomb attack in Iraq Baghdad - World News in Hindi

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में एक फुटबॉल मैदान के पास एक बम धमाके में एक नागरिक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से बताया कि बुधवार शाम बगदाद के पूर्व में सदर सिटी स्थित एक स्थानीय फुटबॉल मैदान के निकट एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हो गया, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सूत्र ने कहा कि इराकी सुरक्षा बल ने क्षेत्र में घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है। साल 2017 के अंत में इराकी सुरक्षा बलों द्वारा आईएस आतंकवादियों को देशभर में हराने के बाद से देश में सुरक्षा स्थिति में हालांकि अविश्वसनीय बदलाव आया है, लेकिन युद्धग्रस्त देश में छिटपुट हमले हुए हैं।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1 killed, 4 injured in bomb attack in Iraq Baghdad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bomb attack in1 killed, bomb attack in baghdad, bomb attack in iraq, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved