• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दुनिया की सबसे वजनी महिला की मुंबई में हुई सर्जरी, घटा 120 किलो वजन

मुंबई। दुनिया की सबसे वजनी महिला की मुंबई के सैफी अस्पताल में सफल सर्जरी हुई। मिस्त्र की महिला इमान अहमद अब्देलिती का वजन 500 किग्रा था। लेकिन करीब एक महीने में इमान का वजन अब 380 किलो के करीब रह गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इमान जब भारत आई थीं तो उनका वजन मास इंडेक्स की नॉर्मल युनिट से 252 गुना ज्यादा था।

भारत आने के बाद उनको फाइबर और प्रोटीन युक्त डाइट दी जाने लगी थी। जिसकी वजह से उनके वजन में ये कमी आई। अस्पताल के मुताबिक, फिलहाल 36 साल की इमान को तरल पदार्थ पर रखा गया है। अस्पताल ने कहा कि महिला का इलाज कर रही मेडिकल टीम उनसे जुड़ी हुई हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है ताकि वह जल्द से अपने देश मिस्र वापस लौट सकें। मुंबई आने से पहले इमान अपने बिस्तर पर ही पड़ी रहती थीं और पिछले 25 सालों से वह अपने घर से निकली भी नहीं थीं।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-World Heaviest Woman Undergoes Obesity Surgery In Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world heaviest woman, mumbai, eman ahmed, weight of 500 kg, surgery, hospital, egypt woman, saifee hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved