• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व वानिकी दिवस : सीकर के 13 पर्यावरण प्रेमी जयपुर में सम्मानित

World Forestry Day Sikar 13 environmental lover honored in Jaipur - Sikar News in Hindi

सीकर। उपवन संरक्षक राजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि जयपुर के सिल्वन पार्क में विश्व वानिकी दिवस 2017 मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार गोयल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अध्यक्षता डी.पी. शर्मा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण) विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश सिंह अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, जी.वी. रेड्डी मुख्य वन जीव प्रतिपालक, श्रुती शर्मा अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अशोक वी. रामटके अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, दीपक भटनागर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक थे। इस अवसर पर अनिल कुमार गोयल प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि पेड़-पौधों पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया या संरक्षण नहीं किया गया तो एक दिन ऎसा आयेगा कि मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा ऎसे में आज हम सबका दायित्व है कि हम पेड़ों का संरक्षण करें ओर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभायें।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश सिंह ने कहा कि पेड़ हमारा जीवनदाता है ऎसे में हम सबको मिलकर पेड़-पौधों का बचाने का संकल्प लेना होगा और आमजन को भी प्रेरित करना होगा तभी पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकेगा।
उपवन संरक्षक राजेन्द्र हुड्डा ने विश्व वानिकी दिवस के महत्व और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों व प्रयासों से सभी को अवगत करवाया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण में जुटे प्रचार प्रसार एवं जनभागीदारी के कार्यों में सराहनीय योगदान देने के लिए एक-एक हजार रुपए तथा प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमियों ने सिल्वन पार्क में पौधारोपण किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Forestry Day Sikar 13 environmental lover honored in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world forestry day, sikar, 13 environmental lover, honored in jaipur, deputy conservator, rajendra hooda, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved