जयपुर। केन्द्रीय भूजल बोर्ड की ओर गुरुवार को इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में जल क्रांति अभियान के तहत भूजल के बेहतर प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला होगी। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक पी.के. परचुरे ने बताया कि राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता विनोद शाह कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र को राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एस.जे. सिंह, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता (प्रशासन) आई.डी. खान और जल संसाधन विभाग के एस.डब्ल्यू.आर.पी.डी. के मुख्य अभियंता डी.आर. मीना भी संबोधित करेंगे। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कार्यशाला में भूजल विकास और प्रबंधन से जुड़े वैज्ञानिकों और अभियंताओं के साथ ही गैर सरकारी संगठनों, किसानों, प्रधानों, सरपंचों और विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला के दिन भर चलने वाले तकनीकी सत्रों में भूजल की उपलब्धता, रिचार्ज के तौर-तरीकों, सिंचाई और फसल पद्धति में व्यावहारिक बदलाव, जल को साफ कर फिर इस्तेमाल योग्य बनाने, पानी की गुणवत्ता और मनुष्य पर इसके प्रभाव तथा भूजल पर जलवायु परिवर्तन के असर पर विचार विमर्श होगा। एक अन्य सत्र में भूजल के गिरते स्तर पर रोक लगाने में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की भूमिका पर चर्चा होगी।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope