• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमने 6 घंटे में कर दिखाया, अब PM मोदी करें किसानों का कर्ज माफ : राहुल

Wont Let You Sleep Peacefully: Rahul Gandhi Challenges Modi to Match Congress Farm Loan Waivers - India News in Hindi

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने किसानों का लोन माफ करने का फैसला किया है। अब कांग्रेस ने पूरे देश में किसानों की कर्ममाफी की मांग छेड़ दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चार साल में किसानों का एक पैसा माफ नहीं किया है। जबकि 10 से 15 उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज माफ किया गया। अगर मोदी किसानों का कर्ज माफ नहीं करते हैं तो हम उन्हें सोने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसानों का कर्ज मोदी माफ नहीं करेंगे तो कांग्रेस पार्टी करेगी। संसद के बाहर प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 दिनों के भीतर कर्ज माफ करने का वादा किया था। लेकिन छह घंटे के भीतर हमने कर्ज माफ किया।’ उन्होंने कहा कि 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया। इतनी रकम में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता था। लेकिन पीएम मोदी ने एक पैसे की राहत किसानों को नहीं दी। राहुल गांधी ने देशभर के किसानों से अपील करते हुए कहा, ‘आपको डरने की जरूरत नहीं है, हम ये काम करेंगे। विपक्ष किसानों का ऋण माफ करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को मजबूर करेगा। जब तक कर्जमाफी नहीं होगी पीएम मोदी को सोने नहीं देंगे।’ हमने तीन राज्यों में से दो में किसानों का कर्ज माफ करने का काम शुरू कर दिया है, जल्द ही तीसरे राज्य के किसानों को भी राहत देंगे। पत्रकारों ने राहुल गांधी से कर्जमाफी पर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि देखा आपने, शुरू हो गया न काम। हमने छह घंटे में कर्जमाफी का वादा पूरा किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wont Let You Sleep Peacefully: Rahul Gandhi Challenges Modi to Match Congress Farm Loan Waivers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wont let you sleep peacefully, rahul gandhi, challenges, narendra modi, congress, farm loan waivers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved