• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला का 8 टुकड़ों में कटा शव मिला

women body found in 8 pieces in meerut - Meerut News in Hindi

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह झाड़ियों में पड़ी दो बोरियों में एक महिला का आठ टुकड़ों में बंटा हुआ शव बरामद हुआ। यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को शक है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव देर रात यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आमना मस्जिद के पास स्थित सिटी गार्डन में मार्निग वाक पर निकले लोगों ने झाड़ियों में खून से सनी दो बोरियां पड़ी हुई देखीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरियों को खोला तो बोरियों में एक महिला का आठ टुकड़ों में बंटा हुआ शव मिला। यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी के बाद सीओ ब्रहमपुरी धर्मेन्द्र चौहान भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग चालीस वर्ष के आसपास होगी। मृतका के शरीर पर बादामी रंग का सूट सलवार और कार्डिगन था।

पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद देर रात शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुटी है।

--आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-women body found in 8 pieces in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women body found, 8 pieces, meerut , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved