• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा शासन में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित : भाया

Women are not safe in the BJP regime: Bhaya - Baran News in Hindi

बारां। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस कमेटी के श्रीजी चौक स्थित जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठों सहित वरिष्ठ स्थायी सदस्य तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा की रीति-नीति से नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता बृजमोहन नागर पछाड़ तहसील छीपाबड़ौद द्वारा कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए बैठक में सदस्यता ग्रहण की। इसका प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता को अपने मन की बात खुलकर कहने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि बारां जिला मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है तथा मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ही महिलाओं पर अत्याचार होना शर्मनाक है।




[ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Women are not safe in the BJP regime: Bhaya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women, not, safe, bjp, regime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved