|
नादौती (करौली)। उपखंड के ग्राम तिमावा में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मनोहरदास हुड़ला वाले ने बताया कि प्रथम भक्ति संतों का साथ ही सत्संग है। उन्होंने बताया कि पुंज पुण्य बिन मिलही न संता। सद्कर्मों और पुण्य कर्मों के बिना संतों के दर्शन दुर्लभ हैं। इसके बाद मीरा बाई मेहंदीपुर बालाजी ने बताया कि पुत्रवती युवती जग सोई, रघुवर भगत जासु सुख होई। उन्होंने महिला श्रोतागणों से कहा कि अगर तुम भगवान की भक्ति करोगी तो संतान भी सदाचारी होगी। मीरा बाई द्वारा मन का बर्तन सुबह शाम मांज डालो जी पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। चेतन दास गिरधरपुरा ने काम, क्रोध, मद, लोभ से दूर रहकर प्रभु भक्ति पर जोर दिया।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
निष्क्रिय जनधन खातों को बंद करने की रिपोर्ट्स का सरकार ने खंडन किया
कांवड़ यात्रा के पहले सपा-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप, अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
सोने की कीमत में उछाल, चांदी के दाम भी 900 रुपए से ज्यादा बढ़े
Daily Horoscope