• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उस दिन का इंतजार करुंगा, जब मुझे बेटे जयंत सिन्हा का साथ मिलेगा : यशवंत

नई दिल्ली। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि वह उस दिन का इंतजार करेंगे, जब उनके पुत्र और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा अपने पिता का समर्थन करने का अपना धर्म महसूस करेंगे। यशवंत ने गुरुवार रात एक किताब के विमोचन समारोह में कहा कि अर्थव्यवस्था को संभालने के मोदी सरकार के तौर-तरीके की निंदा करने वाला आलेख लिखने के बाद पिता-पुत्र के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। यशवंत के पुत्र जयंत ने एक दिन बाद एक आलेख लिखा, जिसमें उन्होंने मौलिक संरचनागत सुधारों की बात की, जो अर्थव्यवस्था को रूपांतरित कर रहे हैं।

यशवंत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बात पर जरूरत से अधिक जोर दिया गया कि उनके पुत्र जयंत मंत्रिमंडल में हैं। जयंत सिन्हा केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हैं। यशवंत ने कहा, ‘‘इतिहास में, आज भी ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जब पिता-पुत्र सहमत नहीं रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले ही दिन कहा कि वह अपना धर्म निभा रहे हैं, और मैं अपना धर्म।’’

यशवंत ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की ताजा किताब का विमोचन करने के बाद कहा, ‘‘किसी दिन वह मेरा समर्थन करने का अपना धर्म महसूस करेंगे, मैं उस दिन का इंतजार करूंगा। यदि वह ऐसा नहीं महसूस करते हैं तो उन्हें शुभकामनाएं।’’ यशवंत सिन्हा ने यह भी संकेत दिया कि वह विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात का भरोसा है कि ऐसा कोई आगरा का किला नहीं है, जिसमें मुझे कैद किया जा सकता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will wait for Jayant to realise his dharma to support me: Yashwant Sinha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leader, yashwant sinha, union minister, jayant sinha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved