• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांग्लादेश अभिनेत्री BJP में शामिल, नागरिकता पर सवाल पूछे तो साधी चुप्पी

West Bengal: Bangladeshi Actress Anju Ghosh joined BJP - India News in Hindi

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2019 खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के बीच घमासान लगातार जारी है। दोनों पार्टियों के बीच जोड़-तोड़ का भी खेल चल रहा है। इसी कड़ी में अब बांग्लादेश की अभिनेत्री अंजू घोष ने बीजेपी में शामिल हो गई है। अंजू ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार घोष की मौजूदगी में कोलकाता में बीजेपी का दामन थामा। हालांकि जब अंजू घोष से उनकी नागरिकता के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष को पुष्पगुच्छ देकर भी सम्मानित किया। इस दौरान अंजू घोष अपने हाथ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा थामे दिखीं। बता दे, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में पार्टी बंगाल में लगातार अपना विस्तार कर रही है। पिछले कुछ दिनों में तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, पार्षद समेत पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal: Bangladeshi Actress Anju Ghosh joined BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal, bangladeshi actress, bangladeshi actress anju ghosh joined bjp, tmc, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved