• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमें नया तो पाना है, लेकिन साथ में पुरातन को गवाना नहीं है: PM मोदी

We have to get new, but do not lose the antiquity together: PM Modi - India News in Hindi

नई दिल्ली । मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले साल जनता कर्फ्यू पूरी दुनिया के लिए अचरज बन गया था। आने वाली पीढ़ियां इस बात को लेकर गर्व महसूस करेगी।
कोरोना वॉरियर्स के लिए थाली बजाना, ताली बजाना, दिया जलाना उनके दिल को छू गया। यही कारण है के वे लोगों की जान बचाने के लिए जी जान से जूझते रहें।
देश की बेटियां आज हर जगह अपनी अलग पहचान बना रही है। वे खेलों में अपनी दिलचस्पी दिखा रही है। अभी हाल ही में मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। उन्हें इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।
नरेंद्र मोदी ने कहा बी फ्रामिंग देश में शहद क्रांति का आधार बन रहा है। बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के एक गांव गुरदुम में लोगों ने शहद पैदा करने का काम शुरू किया है। इस जगह के शहद की बाजार में अच्छी मांग है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है।
हमारे पास योग, आयुर्वेद न जाने क्या कुछ नहीं है। भारत के लोग दुनिया में गर्व से कहते हैं कि वे भारतीय है। हम अपनी भाषा, पहनाव, खान-पान पर गर्व करते हैं। हमें नया तो पाना है, लेकिन साथ में पुरातन को गवाना नहीं है। हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We have to get new, but do not lose the antiquity together: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: we have to get new, but do not lose the antiquity together, pm modi, narendra modi, mann ki baat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved