• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईद की पूर्व संध्या पर बजाए विदेश विरोधी गाने, वीडिय़ो वायरल

Viral: Video claims anti-national song played during Eid celebrations in Bihars Rohtas - India News in Hindi

पटना। सोशल मीडिया पर इन दिनों ईद की पूर्व संध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ईद की पूर्व संध्या पर यूट्यूब के जरिए डीजे पर देश विरोधी गीत बजाया गया सुनाई दे रहा है। इस वीडियो में देश विरोधी गाने पर कुछ लोग झूमते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिहार के रोहतास जिले से तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक यूट्यूब के जरिए वह गाना बजाते नजर आ रहे हैं जिसे आतंकी अक्सर अपने ट्रेनिंग कैंपों में बजाते हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर नासरीगंज थाने में एक एफआईआर दर्ज की है तथा इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कई लोगों से अभी भी पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ईद की पूर्व संध्या पर यूट्यूब के जरिए डीजे पर देश विरोधी गीत बजाया गया था जिसकी धुन थी, ‘हम पाकिस्तानी मुजाहिद हैं इस धरती के रखवाले, जान की बाजी खेल के, तुझको काट के रख देंगे...।’ इस गाने की धुन पर काफी लोग नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो बाद में वायरल हो गया। एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक इजाजत नहीं ली गई थी। आपको बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में जब अररिया के राजद(आरजेडी) सांसद सरफराज की जीत हुई थी तब भी सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सांसद के समर्थक कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन और भारत के विरोध में नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Viral: Video claims anti-national song played during Eid celebrations in Bihars Rohtas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: viral video, claims anti-national song, played, eid celebrations, bihar rohtas, police, fir, dj console during eid celebrations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved