• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन, इसी साल राष्ट्रपति से मिला था नारी शक्ति सम्मान

Veteran DD News anchor Neelum Sharma is no more - India News in Hindi

नई दिल्ली। दूरदर्शन (Doordarshan) पर 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों को होस्ट कर चुकी मशहूर एंकर नीलम शर्मा (Neelum Sharma) ने शनिवार को दुनिया से अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि नीलम कैंसर से पीड़ित थी। नीलम शर्मा का नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थीं। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

उन्हें दूरदर्शन का प्रमुख चेहरा माना जाता है। वह पिछले 20 सालों से दूरदर्शन के साथ जुड़ी हुई थी। नीलम के निधन पर दूरदर्शन न्यूज (DD News) दूरदर्शन ने शोक जताया है।

डीडी न्यूज ने इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, नीलम शर्मा का असामयिक निधन, नारी शक्ति सम्मान सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर बड़ी चर्चा आदि कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नीलम शर्मा को मार्च में ही नारी शक्ति सम्मान मिला था। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Veteran DD News anchor Neelum Sharma is no more
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dd news, dd news anchor, veteran dd news anchor neelum sharma, dd news anchor neelum sharma dies, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved