• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उत्तर प्रदेश दंगा व भ्रष्टाचार से होगा मुक्त: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बतौर सांसद मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वह राज्य को भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक दंगों से मुक्त कराने के लिए कार्य करेंगे। गोरखपुर से लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य रहे आदित्यनाथ ने लोकसभा में कहा कि वह सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में असामाजिक तत्वों पर रोक लगाएंगे। उन्होंने कहा, "हम राज्य को भ्रष्टाचार, दंगा और गुंडागर्दी से मुक्त कराने के लिए कार्य करेंगे। हम एक विकास का मॉडल प्रस्तुत करेंगे जो युवाओं की नौकरियों के संकट को रोकेगा।"
योगी ने गोरखपुर में बदलाव लाने का श्रेय खुद को दिया और यह भी माना कि लोगों को पहले उनकी सकारात्मक छवि का फायदा नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में कोई व्यापारी अब `गुंडा कर` का भुगतान नहीं करता है। शहर में अब अपहरण की घटनाएं नहीं होती हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसी तरह का सांप्रदायिक दंगा नहीं होता।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh will be free from crime and corruption said cm adityanath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, free, crime, corruption, cm adityanath, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved