• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तख्त पर ही सोएंगे CM आदित्यनाथ, गाय भी होंगी साथ, ऐसे दिन की शुरुआत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या और रहन-सहन वैसा बना रहेगा, जैसा गोरक्षनाथ मठ में रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- योगी आदित्यनाथ बिना वातानुकूलित कमरे में तख्त पर सोएंगे, जिस पर कोई आरामदायक गद्दे नहीं होंगे। यही नहीं, उनकी प्यारी गाय भी सीएम आवास तक पहुंचाई जाएंगी जिनकी सेवा योगी आदित्यनाथ के जीवन का अहम हिस्सा है। इसके लिए पांच कालिदास मार्ग पर तैयारियां भी चल रही हैं।

नैमिषारण्य आश्रम के स्वामी विद्या चैतन्य महाराज ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में करीब 460 गाय और बछड़े हैं। जब भी योगी गोरखपुर में होते हैं तो वह गाय और उनके बछड़ों को रोटी और घास खिलाते हैं। योगी आदित्यनाथ लखनऊ जा रहे हैं। इनमें से कुछ गाय जल्द ही उनके निवास स्थान पर जाएंगी।

चैतन्य महाराज ने बताया कि योगी आदित्यनाथ गाय को उनके नामों से बुलाते हैं। उनके साथ योगी का गहरा लगाव है। नंदिनी उनकी सबसे प्रिय गाय है। नंदिनी योगी आदित्यनाथ के साथ 12 साल से है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर की गोशाला में सबसे अच्छी नस्लों की गायें हैं, जिनमें गुजराती, सेहवाल, देसी और गीर शामिल हैं। ये गाय करीब सौ लीटर दूध देती हैं। इसी दूध से मट्ठा बनाया जाता है। इसे गोरखपुर मंदिर में प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP CM Adityanath to sleep on wooden plate, cows will also with him, biggining of day will as such
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up cm adityanath, sleep, wooden plate, cows, cm house, yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved