• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आंध्र प्रदेश में नौका हादसा, 6 महिलाओं, 7 बच्चों समेत 13 जने डूबे

UP: boat tragedy in andhra,six women,seven children drown - India News in Hindi

हैदराबाद। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में नाव दुर्घटना में 13 जनों के डूबने की आशंका है। इनमें छह महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त नाव पर 17 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो बच्चों को प्रत्यक्षदर्शियों ने बचा लिया जबकि दो अब भी लापता हैं।

हादसा शुक्रवार दोपहर बाद का है जब अनंतपुर जिले के गुंटकल ब्लॉक में एक ही परिवार के लोग नाव पर सवार हो इरातिम्मा राजू झील में नौकायन कर रहे थे। अचानक नाव डगमगाई और सभी लोग झील में डूबने लगे। डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक ये सभी लोग पास के गांव में एक मंदिर में पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए थे। ये सभी लोग पास की झील में नौकायन करना चाहते थे लेकिन बिना छानबीन किए एक पुरानी नाव में सवार हो गए। इसके बाद बीच झील में जाते ही ये हादसा हो गया।

कहा जा रहा है कि नाव ने अधिक लोगों का भार सहन नहीं किया और वो डूब गई। राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है और संबंधित जिले के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: boat tragedy in andhra,six women,seven children drown
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boat tragedy, andhra, six women, seven children, drown, old boat, mishap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved