गुरदासपुर। शुक्रवार को पंजाब की गुरदासपुर जेल में चार विचाराधीन कैदियों
ने दो जेल वार्डनों पर दीवार पर लगे पाइपों को तोड हमला कर दिया। सीसीटीवी
और फोन जैमर भी तोड दिए।
घटना दोपहर एक बजे के करीब हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैदी जेल में
सुरक्षा व्यवस्था बढाए जाने को लेकर नाराज हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि
नहीं हो पाई है। जेल प्रशासन के विरोध में लगभग 40 कैदियों ने अपनी कंबलें
जला दीं। उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट दिलबाग सिंह के तबादले की मांग की।
कैदियों ने जेल संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। हिंसा में काफी कैदियों
के घायल होने की जानकारी है। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को हवाई
फायरिंग करनी पडी।
जानकारी मिलने के बाद कई आला अधिकारी
गुरदासपुर पहुंचे।
बताया जाता है कि कैदियों ने कई बैरकों को भी तो़ड दिया। वे बैरकों की छतों
पर भी चढ गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैरकों से धुआं भी उठता
देखा गया। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला पुलिस
प्रशासन ने सभी 13 एसएचओ को गुरदासपुर जेल पहुंचने का आदेश दिया है।
आतंकी मिंटू को छुडा लिया था...
इतना गुस्सा क्यों दीदी? बंगाल में बीजेपी ने शुरू किया ममता बनर्जी के खिलाफ नया कैंपेन
TMC विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिस्वास सहित कई दिग्गज नेता हुए बीजेपी में शामिल, देखें तस्वीरें
बैंक से 71 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में 4 गिरफ्तार
Daily Horoscope