नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री उमा भारती 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने खुद इस बात का ऐलान करते हुए कहा है कि वो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि वे अगले डेढ़ साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राम मंदिर निर्माण आंदोलन पर करेंगी फोकस...
उमा भारती ने भी राजधानी भोपाल में राम मंदिर और गंगा के लिए काम करने की बात कही है। बता दें उमा भारती राम मंदिर आंदोलन के अगुआ में से एक हैं। जिसके चलते वह अक्सर राम मंदिर मुद्दे पर मंदिर निर्माण के समर्थन में बोलती दिखाई दी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने राम मंदिर निर्माण के अलावा राजनीति से भी कुछ दिनों की राहत की बात कहकर सबको चौंका दिया है। उमा भारती ने कहा कि वो अगले डेढ़ साल तक गंगा सफाई और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर फोकस करेंगी, इसलिए उन्होंने इस दौरान कोई भी चुनाव न लडऩे फैसला किया है।
सुषमा स्वराज ने चुनाव नहीं लडऩे का किया ऐलान...
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी 2019 का चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope