• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु में 2 नाइजीरियाई एक्स्टेसी, LSD व कोकीन के साथ गिरफ्तार

two Nigerians held in Bengaluru - India News in Hindi

बेंगलुरु । बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बुधवार को अलग-अलग अभियान चलाकर ड्रग्स बेचने वाले दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक्स्टसी पिल्स, एलएसडी स्ट्रिप्स और कोकीन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान 38 वर्षीय जोसेफ नडुक्वे ओकाफोर और 38 वर्षीय उजोचुकुव मार्कमौरिस एमबीट्यूग्वु के रूप में की गई। सीसीबी ने दावा किया कि जोसेफ से लगभग 65 ग्राम कोकीन, 50 एक्स्टसी गोलियां और 56 एलएसडी स्ट्रिप्स बरामद हुआ, जिसका मूल्य लगभग 15 लाख रुपये था, जबकि उजोचुकुवु से 650 ग्राम कोकीन, 91 स्टैटासी टैबलेट और 56 एलएसडी स्ट्रिप्स बरामद हुआ, जिसका मूल्य लगभग 50 लाख रुपये था। पुलिस ने कहा कि दोनों ड्रग पेडलर्स को तब गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस को एक अन्य ड्रग पेडलर से गुप्त सूचना मिली, जिसे कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था।
जोसेफ को येलहंका इलाके में जक्कुर के पास गिरफ्तार किया गया, जबकि उजोचुकु को ब्युटारायणपुरा के पास अमृताहल्ली से गिरफ्तार किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-two Nigerians held in Bengaluru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2 nigerians arrest, bengaluru, lsd, cocaine, arrest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved