• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो बाइकें आपस में टकराईं, एक की मौत व एक घायल

Two bikes collide with each other one killed and one injured in kanpur dehat - Kanpur News in Hindi


कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार करीब 10 फीट दूर जा गिरा। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा अस्पताल में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है।
ककवन थाना क्षेत्र के अनेही गांव में रहने वाले जलालुद्दीन (35) और रफीक उर्फ़ बालू मूलतः किसान है। दोनों एक बाइक से किसी काम से रसूलाबाद गये थे। वापस आते समय मलखानपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों बाइकें वहीं गिर गई। यही नहीं जलालुद्दीन सड़क के नीचे जा गिरा। सिर पर अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं उसके साथी रफीक को भी गहरी चोट आई हैं। भीषण हादसा देख दूसरा बाइक सवार घायल होने के बाद भी भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलालुद्दीन व रफीक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने जलालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल रफीक का इलाज शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जलालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरे का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए टीम को लगा दिया गया है। फिलहाल शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two bikes collide with each other one killed and one injured in kanpur dehat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two bikes, collide, with each other, one killed, one injured, kanpur dehat , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved