नई दिल्ली। पुडुचेरी में सरकार और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने उपराज्यपाल किरण बेदी को हटवाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य में कांग्रेस की वी नारायणसामी नीत सरकार विधानसभा में बाकायदा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि दोनों का टकराव अब खुलकर सामने आने लगा है। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने किरण बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गोपनीय जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं।
पुलिसकर्मियों से करती हैं नौकर जैसा बर्ताव
सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर पुलिसवालों के साथ गलत व्यवहार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल जवानों के साथ नौकरों जैसा बर्ताव करती हैं। नारायणसामी ने यहां तक कह दिया कि किरण बेदी उपराज्यपाल पद के योग्य ही नहीं है, वह राज्य सरकार के विकास कार्यों में भी बाधा डाल रही हैं।
राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, इस सरकार से 15-20 उद्योगपति खुश
LIVE: नागरिकता बिल पर बवाल, गुवाहाटी में पुलिस कमिश्नर को हटाया , असम में किया 48 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट बंद
Jharkhand Assembly Election: PM मोदी का हमला, कहा- कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास
Daily Horoscope