• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

त्रिपुरा: ममता को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष सहित 400 कार्यकर्ता भाजपा में

नई दिल्ली। त्रिपुरा में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा है जब वहां प्रदेश कार्यसमिति के 65 में से 16 सदस्यों समेत पार्टी के 400 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।
चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने बिना शर्त भाजपा का दामन थामा है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसा दल है, जिसने पिछड़े पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को अधिकतम महत्व दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि बीजेपी प्रदेश से तृणमूल कांग्रेस का सफाया करेगी। भाजपा को मजबूत बनाने की बात करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि वह अपने समर्थक कार्यकर्ताओं को भाजपा के झंडे के तले लाकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tripura: a big blow to Mamta,,400 TMC workers including state head join BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tripura, mamta, s tmc, 400 workers, join bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agartala news, agartala news in hindi, real time agartala city news, real time news, agartala news khas khabar, agartala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved